Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

snowfall in uttarakhandउत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई है। राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश से सर्दी में इजाफा हुआ है तो वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी ने मौसम बेहद सर्द कर दिया है।

चमोली में कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। बद्रीनाथ धाम, औली, गौरसों के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी की सिलसिला जारी है। बर्फबारी के चलते जोशीमठ में तापमान बेहद कम हो गया है। । जोशीमठ में तापमान अधिकतम 3 डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री पहुंच गया है।

वहीं रूपकुंड, वेदनी बुग्याल, आली, बगजी, बगुवावासा, भीकलताल व ब्रह्मताल में भी बर्फबारी हुई है।

हालांकि पहाड़ों पर बारिश की राह देख रहे किसानों को मायूसी हाथ लगी है। अधिकतर इलाकों में सूखा है। ऐसे में फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

केदारनाथ में तीसरे दिन भी रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। धाम में लगभग तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। इसके चलते पुनर्निर्माण कार्यों पर भी लंबा ब्रेक लग गया है। धाम से 47 और मजदूर वापस लौट आए हैं। अब, वहां सिर्फ 49 मजदूर रह गए हैं।

केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 6 व न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के निचले इलाकों में बारिश हुई है। देहरादून, हरिद्वार के इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। इससे सर्दी में इजाफा हुआ है। वहीं हिमपात के चलते पर्वतीय इलाकों में भी शीतलहर चल रही है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें