Big NewsDehradun News
लेखपाल पटवारी परीक्षा रद्द, अब इस तारीख को होगा एग्जाम

उत्तराखंड लेखपाल पटवारी परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक होने के बाद ये परीक्षा रद्द हो गई है। अब ये परीक्षा 12 फरवरी को होगी।
आपको बता दें कि बीते रविवार को उत्तराखंड के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर उत्तराखंड लेखपाल पटवारी के 391 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था।
STF ने इस परीक्षा के पेपर लीक होने का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आयोग के गोपनीय विभाग का सेक्शन अफसर भी अरेस्ट हो गया है।
वहीं परीक्षा रद्द होने के बाद अब इस भर्ती परीक्षा के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की गई है।
https://youtu.be/NYsHFeQHUsA