Big NewsNational

बड़ी खबर। खाई में गिरे सेना के तीन जवान शहीद

BREAKING NEWSउत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में LOC के पास एक ऑपरेशनल टास्क के दौरान सेना के तीन जवान खाई में गिर गए। हादसे में तीनों जवान शहीद हो गए। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को खाई से निकाल लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शहीद होने वाले तीनों जवानों में 01 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 02 ओआर (अन्य) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में ये जवान खाई में गिरे, वो बर्फीला इलाका है।

चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि एक नियमित ऑप टास्क के दौरान 1 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल ट्रैक पर बर्फ गिरने के बाद गहरी खाई में फिसल गया। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें