Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान, जोशीमठ में बढ़ सकती है मुश्किल

weather alertउत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के उच्च हिमालई क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश भर में इस सीजन बारिश बर्फबारी नहीं हुई है। पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार से लेकर अगले तीन दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है , वहीं 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, देहरादून सहित कई स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे और प्रचंड शीतलहर चलते आज कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। वही अगले 24 घंटे के भीतर हरिद्वार और उधमसिंहनगर में शीतलहर के साथ ही घने कोहरे की भी संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, 11 और 12 जनवरी को गुरुवार को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में हल्की  बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर जैसे जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने के आसार है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें