Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

जोशीमठ। क्षतिग्रस्त घर वालों को 4000 रुपए देने का आदेश जारी

cm dhami in joshimath 1जोशीमठ में जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन लोगों को सरकार ने चार हजार रुपए प्रति माह देने का ऐलान किया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।

सीएम धामी के निर्देश के बाद जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से 6 माह तक दिये जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है।

इस आदेश के मुताबिक भूधंसाव से प्रभावित ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रहने योग्य नहीं है या ऐसे परिवार जो बेघर हो गये हैं इन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकान में अस्थायी रूप से विस्थापित करने के लिए 4000 रुपए प्रति परिवार की दर से 6 माह के किराए के मद में मुख्यमंत्री राहत कोष से अग्रिम के रूप में व एक करोड़ रुपए स्वीकृत कर जिलाधिकारी चमोली के निवर्तन रखा गया है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें