Big NewsNational

एअर इंडिया के विमान में पुरुष यात्री की शर्मनाक हरकत, महिला यात्री के कंबल पर किया पेशाब

एयर इंडिया में फिर एक बार विमान में नशे में धुत एक पुरुष यात्री के पेशाब करने का मामला सामने आया है। हाल ही में एक और ऐसा ही मामला उजागर हो चुका है।

ये घटना दिसंबर के शुरुआत की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पेरिस से दिल्ली (Paris to Delhi)  के लिए आई फ्लाइट में एक यात्री ने नशे में धुत्त होकर अपनी महिला सहयात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया।

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के अधिकारियों ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुरुष यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि उसने अपनी सहयात्री से लिखित तौर पर माफी मांग ली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर ये फ्लाइट लैंड हुई। जब इस मामले में एयरपोर्ट के सिक्योरिटी अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस यात्री ने बहुत शराब पी रखी थी। ज्यादा नशे में होने की वजह से वो केबिन क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था।

देखते ही देखते उसने अपनी महिला सहयात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया। जब दिल्ली में एयरपोर्ट पर इस शख्स को सीआरपीएफ ने पकड़ा तो दोनों यात्रियों में समझौता हो गया जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

शुरुआत में लिखित शिकायत दर्ज कराने वाली महिला यात्री ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया और हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मियों ने आप्रवासन एवं सीमा शुल्क औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे जाने दिया।

इस घटना से 10 दिन पहले एअर-इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।

दिल्ली पुलिस ने नवंबर की घटना में पीड़ित महिला की शिकायत पर अब प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें