Dehradun NewsHighlight

देहरादून में सेक्स रैकेट का खुलासा, 11 युवतियां गिरफ्तार

sex racketदेहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 11 युवतियों को अरेस्ट किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर रोड पर स्पा Castle में सेक्स रैकेट चल रहा है।

इस सूचना पर पुलिस की एंटि ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा पर छापा मारा। छापे के दौरान कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इसके साथ ही पुलिस मौके से आपत्तिजनत सामग्री भी बरामद की।

पुलिस ने मौके से स्पा संचालक महिलाओं और सेक्स रैकेट में लगी युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दो पुरुषों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कुल 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस ने जिन युवतियों को गिरफ्तार किया है उनमें से 10 महिलाएं देहरादून की ही रहने वाली हैं जबकि एक युवती यूएस नगर की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें