Big NewsUttarakhand

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट पर सुनवाई आज

pulkit arya and ankita aryaअंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को लेकर आज फिर एक बार सुनवाई होनी है। ये सुनवाई कोटद्वार के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में होगी।

आज ही पता चलेगा कि तीनों आरोपियों की ओर से अदालत में नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति दी है अथवा नहीं।

12 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई में तीन आरोपियों में से दो सौरभ और पुलकित ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नार्को टेस्ट के लिए सहमति प्रदान की थी, जबकि तीसरे आरोपी अंकित ने अदालत से दस दिन का समय मांगा था।

इसके बाद 22 दिसंबर की सुनवाई के दौरान तीनों ने आरोपियों के वकील अमित ने अदालत के माध्यम से एसआईटी से सवाल किए थे कि वह ये टेस्ट क्यों कराना चाहती है।

https://youtu.be/cGWTylsOwQA

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें