Entertainment

भगवा रंग में बिकनी पहने विवेक अग्निहोत्री की बेटी की फोटो वायरल, सोशल मीडिया पर खिंचाई

Vivek agnihotri daughter फिल्म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर मचे बवाल के बीच ‘द कश्मीर फाइल्स’  के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिनमें वह भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री की खिंचाई की जा रही है।

बता दें कि ‘बेशर्म रंग’ गाने को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी टिप्पणी की थी। जिसके बाद अब लोग उनपर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि विवेक अग्निहोत्री को बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बिकिनी वाली तस्वीरों से दिक्कत है। जबकि उनकी खुद की बेटी का इंस्टाग्राम अकाउंट बिकिनी वाली तस्वीरों से भरा हुआ है।

सोशल मीडिया पर खिंचाई

पठान यूनिवर्स नाम के ट्विटर  हैंडल से मल्लिका की बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा है,”विवेक अग्निहोत्री तुम्हें सोचना चाहिए। अब तुम्हारी बेटी भगवा रंग की बिकिनी पहनकर धर्म का अपमान कर रही है और भावनाओं को आहत कर रही है।”

लोगों ने उनकी फिल्म ‘जिद’ और ‘हेट स्टोरी’ की याद दिलाई थी। जिस वक्त ये फिल्में आई थीं तब उन्होंने कहा था कि एक महिला के शरीर का जश्न मनाया जाना चाहिए। यही कारण है कि ‘बेशर्म रंग’ गाने पर उनकी टिप्पणी लोगों को पसंद नहीं आई।

आपको बता दें कि ‘पठान’ का ‘बेशर्म रंग’ गाना रिलीज होते ही विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के गानों की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि आजकल आ रहे बॉलीवुड के गाने इंस्टा रील्स की घटिया कॉपी लगते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था।

Back to top button