HighlightNational

ऋषभ पंत के हादसे के बाद उवर्शी रौतेला क्यों हैं सोशल मीडिया के निशाने पर

urvashi rautelaभारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए शुक्रवार को सुबह-सुबह एक बुरी खबर सामने आई थी। ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट देखकर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। हालांकि जब लोगों को पता चला कि ऋषभ खतरे से बाहर हैं तो उन्होंने राहत की सांस ली।

वहीं इन्ही चर्चाओं के बीच उवर्शी रौतेला भी सोशल मीडिया में चर्चाओं में आ गईं। उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। दरअसल उवर्शी ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘प्रेयिंग’….

इस फोटो के शेयर करने के बाद ही उवर्शी सोशल मीडिया में यूजर्स के निशाने पर आ गईं।

एक यूजर ने उन्हें लिखा- अरे क्या फोटो पोस्ट कर रही हो, ऋषभ भाई का एक्सीडेंट हो गया है, गेल वेल सून ऋषभ पंत। तो दूसरे ने लिखा कि तभी तो इन्होंने कैप्शन में लिखा है “प्रेयिंग’। एक यूजर तो इतने गुस्से में था कि उसने सीधे लिखा- पड़ गई कलेजे को ठंडक? तो किसी ने कहा कि आरपी कौन है जानती नहीं लेकिन पोस्ट के साथ लिखा है कि प्रार्थना कर रही हूं। तो एक ने लिखा टेशन मत लो वो आउट ऑफ डेंजर है, हम तो कर ही रहे हैं प्रेयर

बता दें कि पिछले दिनों उर्वशी और ऋषभ के नाम के चर्चे तब होने लगे जब एक्ट्रेस ने कहा कि आरपी उनसे मिलने दिल्ली के होटल रूम में आए थे और घंटों उनका इंतजार किया था। जिसके जवाब में  ऋषभ पंत ने लिखा कि, ‘मेरा पीछा छोड़ दो दीदी’। बस इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई। उर्वशी रौतेला ने भी बिना नाम लिए उनके लिए ‘छोटू भैया’ कहकर पोस्ट करना शुरू कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें