Big NewsUttarakhand

सरकार ने हाईकोर्ट में पैरवी के लिए तैनात इन वकीलों को हटाया

HIGH COURTउत्तराखण्ड सरकार ने नैनीताल हाईकोर्ट में पैरवी के लिए रखे गए कुछ वकीलों को सेवा से हटा दिया है।

सरकार ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। सूचना के मुताबिक उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखण्ड के समक्ष राज्य की ओर से पैरवी और बहस करने के लिए उत्तराखण्ड राज्य की ओर से विभिन्न पदों पर आबद्ध विधि अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के बाद पद से हटाया गया है।

हटाए गए विधि अधिकारियों में अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता अनिल कुमार बिष्ट, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता अंजली भार्गव, स्थायी अधिवक्ता एन.पी.शाह, ब्रीफ होल्डर इंदु शर्मा, दीपक चुफाल, पंकज नेगी एवं हर्षित लखेड़ा शामिल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें