Big NewsUttarakhand

DGP अशोक कुमार के निर्देश, नए साल पर आने वाले टूरिस्ट्स से करें मित्रवत व्यवहार

DGP ASHOK KUMAR

उत्तराखंड में नए साल के मौके पर होने वाले जश्न में हुड़दंगियों पर नजर बनाए रखने और साथ ही पर्यटकों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक ली है। इस बैठक में खासतौर पर ट्रैफिक प्लान को लेकर चर्चा की गई है।

डीजीपी अशोक कुमार ने देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल के पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक ली है। इस बैठक में डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पर्यटकों के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए।

इसके साथ ही पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के अनुसार ट्रैफिक प्लान बनाए जाएं। भीड़ को देखते हुए पहले ही अतिरिक्त पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन आदि की तैयारी कर लें और आम जन को इसकी समय से सूचना दें ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और जनता को असुविधा न हो।

डीजीपी अशोक कुमार ने बैठक में अफसरों को जो अहम निर्देश दिए वो इस तरह हैं –

  1. यातायात प्रबन्धन हेतु देहरादून, हरिद्वार से ऋषिकेश एवं मसूरी में अतिरिक्त यातायात कर्मी एवं हॉक मोबाइल तैनात किये जाएं।
  2. होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को ही नैनीताल एवं मसूरी की ओर जाने दिया जाए।
  3. जनपद पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं देहरादून आपसी समन्वय से डायवर्जन प्लान तैयार करें।
  4. यातायात व्यवस्था को लेकर जारी यातायात प्लान की जानकारी आम जन को समय से दे दी जाए। यातायात प्लान का मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।
  5. यातायात व्यवस्था हेतु घुड़सवार पुलिस, सीपीयू यूनिट, क्रेन यूनिट का भी उपयोग किया जाए।
  6. जाम की समस्या से निपटने के लिए डायवर्जन एवं वन-वे प्लान तैयार कर लें।
  7. नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर टोइंग और क्लैंपिंग की कार्यवाही की जाए।
  8. जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों, ओवर स्पीड एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
  9. अपने क्षेत्र की सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी की भी होगी।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें