Big NewsUttarakhand

UKSSSC पेपर लीक। हाकम सिंह की साढ़े दस करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, तैयारी पूरी

HAKAM SINGH RAWATयूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की गिरफ्त में आए आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का काम जल्द शुरु हो सकता है। एसटीएफ ने इनकी संपत्ति का ब्यौरा जुटा लिया है।

जानकारी के अनुसाल एसटीएफ ने गिरोह के दो सदस्यों की संपत्ति का आंकलन पूरा कर लिया है।जिन लोगों की संपत्ति का ब्यौरा इकट्ठा किया गया है उनमें हाकम सिंह और अंकित रमोला शामिल हैं।

हाकम सिंह के पास साढ़े दस करोड़ रुपए की संपत्ति होने का पता चला है। इसके साथ ही पत्नी और अन्य करीबी परिजनों के खातों के बारे में भी पता चला है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने हाकम की साढ़े दस करोड़ की संपत्ति जब्त करने के साथ ही उसके करीबी परिजनों की सपंत्ति जब्त करने की तैयारी कर ली है। खातों को फ्रीज कर दिया गया है। वहीं हाकम का खास गुर्गा अंकित रमोला भी 40 लाख का मालिक है। अंकित की संपत्ति भी जब्त की जा रही है। एसटीएफ ने अंकित रमोला के बैंक अकाउंट के 15 लाख रुपए भी होल्ड करा दिए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें