Big NewsUttarakhand

मौसम का यलो अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठिठुरन, रहिए तैयार

coldwaves शीतलहर weather मौसमउत्तराखंड में मौसम विभाग ने ठंड का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों में ठंड में खासा इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर चल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट है। इसके साथ ही दोनों जिलों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

मौसम विभाग की माने तो राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में तेजी से कमी दर्ज की जाएगी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश या बर्फबारी की कोई खास संभावना नहीं दिख रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के चलते पिछले काफी वक्त से बारिश नहीं हुई है और इसके चलते लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें