Big NewsUttarakhand
UKSSSC पेपर लीक। पूर्व चेयरमैन और सचिव के खिलाफ चार्जशीट जल्द

UKSSSC पेपर लीक मामले में आरोपी आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव के खिलाफ अब जल्द ही चार्जशीट दायर कर दी जाएगी। इसके साथ ही पूर्व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ भी चार्जशीट तैयार कर ली गई।
आपको बता दें कि उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन आरबीएस रावत और पूर्व सचिव मनोहर कन्याल के साथ ही पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरियाल इस मामले में आरोपी हैं। एसटीएफ ने इन तीनों की भूमिका की जांच की थी। इसके साथ ही शासन ने भी इन तीनों के खिलाफ मुकदमे की इजाजत दे थी।
इसके बाद अब तीनों पूर्व अधिकारियों के खिलाफ एसटीएफ ने चार्जशीट तैयार कर ली है।
https://youtu.be/YDCuArrZWyA