HighlightNational

दुखद। पेंसिल के छिलके ने ली बच्ची की जान, गले में फंसने से मौत

hamirpur pencil story यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की पेंसिल का छिलका गले में फंसने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसका परिवार सदमे हैं।

बताया जा रहा है कि हमीरपुर के कोतवाली पहाड़ी वीर गांव के रहने वाले नंदकिशोर के तीन बच्चे हैं। बेटा अभिषेक (12), अर्तिका (8) और अंशिका (6)।

ये तीनों ही बच्चे स्कूल का होमवर्क करने बैठे थे। इसी दौरान छोटी बेटी मुंह में कटर फंसा कर पेंसिल छीलने लगी। इसी दौरान पेंसिल का छिलका उसके मुंह में चला गया और स्वांस नली में अटक गया।

बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और तड़पने लगी। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन बच्ची को बचाया न जा सका। अस्पताल में डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद बच्ची के परिजन सदमे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें