Big NewsNational

क्या बंद होगी चीन से विमान सेवाएं? पढ़िए क्या है तैयारी

flight to chinaकोरोना को लेकर चीन में मचे हाहाकार के बीच अब भारत और चीन को जोड़नेवाली उड़ानों (कनेक्टिंग फ्लाइट्स)को रोकने की चर्चाएं तेज हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि चीन से कनेक्टिंग फ्लाइट्स को रोकने पर अंतिम फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय ही लेगा। हमें उस फैसले को लागू करना होता है।

दरअसल चीन और भारत के बीच कोई सीधी विमान सेवा परिचालन में नहीं है। दूसरे देशों से कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए ही यात्री भारत और चीन के बीच आवागमन करते हैं।

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। इस संबंध में अंतिम फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय को लेना है। उसी के निर्देश के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्रालय को एक्शन लेना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें