Big NewsNational

हादसा। टूर पर निकले छात्रों की बस पलटी, 15 की मौत

मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को टूर पर जा रही एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में कम से कम 15 छात्रों की मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं। ये खौपूम की ओर टूर पर जा रही थी। 22 छात्रों को इम्फाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर SDRF और मेडिकल टीम को भेजा गया है। राज्य सरकार के मुताबिक, हादसा सुबह के कोहरे/धुंध के कारण हुआ है। घटना के मद्देनजर सरकार ने 10 जनवरी 2023 तक सभी स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

बस में 36 छात्र और टीचर्स भी मौजूद थे। स्टडी टूर पर जाते वक्त बस ओल्ड कछार रोड पर फिसल गई। मृतकों में 5 छात्राएं हैं। घटना सुबह 11.30 बजे की है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें