Big NewsNational

चीन में कोरोना विस्फोट के बाद केंद्र ने जारी की बड़ी एडवाइजरी

चीन और अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों से जीनोम सीक्वेंसिंग लैब को प्राथमिकता के आधार पर पॉजिटिव केसों के सैंपल जमा करने को कहा है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज सुबह 11 बजे कोरोना पर रिव्यू बैठक भी बुलाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, कोरिया गणराज्य और ब्राजील में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) को पत्र लिखा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACoG) नेटवर्क के माध्यम से वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए पॉजिटिव केस सैंपल के जीनोम सीक्वेंसिंग की कवायद को तेज करना आवश्यक है।

बयान में कहा गया है, “इस तरह की कवायद देश में चल रहे नए वैरिएट का समय पर पता लगाने में सक्षम होगी और इसके लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने की सुविधा प्रदान करेगी।”

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें