Big NewsPithoragarh

बड़ी खबर। धारचुला में नेपाल की ओर से फिर हुई पत्थरबाजी, भारत के खिलाफ प्रदर्शन

dharchula stone pelting from nepalनेपाल के माओवादियों का एक गुट अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। फिर एक बार नेपाल की ओर से भारत के धारचुला में नदी किनारे काम कर रहे लोगों पर पत्थर फेंके गए हैं।

जानकारी के अनुसार दार्चुला नेपाल में माओवादी के एक गुट, विपल्व गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता उस काली नदी के किनारे पहुंच गए और भारत की सीमा में काली नदी के किनारे तटबंध बनाने में लगे मजदूरों को निशाना बनाकर पत्थर फेंके। इस प्रदर्शन के दौरान भारत विरोधी नारे भी लगे।

बताया जा रहा है कि इस पत्थरबाजी से परेशान भारतीय मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान निर्माण सामग्री लेकर पहुंचे वाहनों पर भी पत्थर फेंके गए। आपको बता दें कि काली नदी किनारे भारतीय क्षेत्र में इन दिनों तटबंध निर्माण कार्य चल रहा है। काली नदी बारिश के समय बेहद आक्रामक रुख अख्तियार कर लेती है। ऐसे में तटबंध के जरिए जमीन को बचाया जा रहा है।

वहीं इस इलाके में नेपाल के पत्थरबाजी की घटना दूसरी बार हुई है। चार तारीख को भी यहां पर पत्थरबाजी हो चुकी है। उस पत्थरबाजी में एक भारतीय मजदूर घायल हुआ था।

वहीं इस मसले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कुछ लोग दोनों देशों के बीच खटास पैदा करना चाहते हैं। भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का रिश्ता है और इस रिश्ते में तल्खी पैदा करने की कोशिश हो रही है।

Back to top button