Big NewsUttarakhand
भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे हरीश रावत, राहुल को पहनाई उत्तराखंडी टोपी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी को उत्तराखंडी टोपी पहनाई है।
इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से गुजर रही है। इस यात्रा में अलग अलग मौकों पर कांग्रेस के नेताओं के साथ ही तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होती रहीं हैं।
इसी यात्रा के दौरान एक बार फिर से हरीश रावत भी पहुंचे। हरीश रावत ने राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को अपने साथ लाई हुई उत्तराखंडी टोपी दी।
आज #राजस्थान में “Bandikui से Surer Ki Dhani” तक #BharatJodoYatra में सम्मिलित हुआ एवं भारत यात्री श्री @RahulGandhi जी को उत्तराखंडी टोपी भेंट की।#RahulGandhi pic.twitter.com/GLoiECZgGN
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 19, 2022