Dehradun NewsHighlight

देहरादून। गेस्ट हाउस में मिले पुरुष और महिला के शव, सनसनी

dead bodyदेहरादून के प्रेमनगर में एक गेस्ट हाउस में एक पुरुष और एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि प्रेमनगर के कंडोली इलाके में एक गेस्ट हाउस में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाला एक पुरुष और एक महिला रुके थे। इन दोनों ने रविवार को चेक इन किया था। दोनों की उम्र करीब 50 के आसपास बताई जा रही है।

सोमवार को दोनों के शव संदिग्ध हालत में गेस्ट हाउस के कमरे में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें