Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड। टीचर की पिटाई से बच्चे की मौत, पुलिस में तहरीर

Death-Bodyरुड़की में भगवानपुर में एक स्कूल में टीचर की पिटाई से एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में जांच शुरु कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि भगवानपुर में रहमानिया कॉलेड में क्लास थर्ड में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे अली को पिछले दिनों अस्पताल में एडमिट कराया गया था। दरअसल बच्चा स्कूल से जब घर लौटा तो उसकी तबियत खराब थी। घर वालों ने पहले उसे स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान अली की मौत हो गई।

वहां से लौटने के बाद अली के परिजनों ने पुलिस में स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर जीशान के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि जीशान की पिटाई से ही अली कि तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि जीशान दबंग किस्म का है और बच्चों को अक्सर मारता है। उधर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें