Haridwar NewsHighlight

हादसा। तोता घाटी में खाई में गिरी कार, दून के शख्स की मौत

car accidentबदरीनाथ हाईवे पर एक दुखद हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तोता घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई की तरफ जा गिरी, लेकिन वह पत्थर पर बीच में ही अटक गई। इस दौरान कार चालक करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर खाई में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चालक का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में मिली आरसी में कार संख्या uk07AN5419 का पंजीकरण शरद शर्मा पुत्र शिव नाथ निवासी 45, द्रोण कॉम्प्लेक्स गांधी रोड देहरादून के नाम दर्ज है।

मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार, शव की पहचान शरद कांत पुत्र शिव चरण निवासी वृंदा एन्क्लेव, फेज वन, लेन डी, स्वास्तिक प्लाजा, बंजारावाला के रूप में हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें