Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार। हाईवे पर कार से टकराया सांभर, लगा ट्रैफिक जाम

SAMBHAR CAR ACCIDENTहरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार और एक सांभर की टक्कर हो गई है। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई है वहीं सांभर को भी गंभीर चोटें आईं हैं।

बताया जा रहा है कि बहादराबाद में हाईवे पर जंगल की ओर से निकल कर एक सांभर बड़ी तेजी से आया। सांभर सड़क पर ही दौड़ने लगा। इसी बीच एक कार तेज रफ्तार से हाइवे पर निकल रही थी। सामने से सांभर को आता देख कार सवार ने ब्रेक लगाया लेकिन सांभर तेजी से आकर कार से टकरा गया। इस हादसे में सांभर बुरी तरह चोटिल हो गया और वहीं बैठ गया। जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। कार में सवार लोगों को भी हल्की फुल्की चोटें आईं हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खत्म कराया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम घायल सांभर को इलाज के लिए ले गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें