Big NewsNational

दिल्ली MCD चुनावों में AAP का जलवा, BJP पीछे

delhi mcdदिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। अधिकारिक रुझानों के अनुसार आप पार्टी बहुमत में आ गई है और उसने 15 साल का बीजेपी का राज खत्म कर दिया है। आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न मनाया जा रहा है। आप के नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि ये हार पीएम मोदी की हार है।

आपको बता दें कि 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव में इस बार कुल 1349 उम्मीदवार खड़े हुए हैं, इनमें 709 महिलाएं हैं। दिल्ली नगर निगम परिसीमन में बदलाव के बाद यह यहां पहला चुनाव है। कुल 250 सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 126 है।

फिलहाल सामने आए आंकड़ों में आम आदमी पार्टी ने खबर लिखे जाने तक 110 सीटें जीत ली हैं। जबकि आप 21 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह देखा जाए तो आप के पास बहुमत का आंकड़ा आ गया है वहीं भाजपा 89 सीटें जीत लीं हैं जबकि 17 पर आगे हैं। इस तरह से बीजेपी 106 के आसपास है। वहीं कांग्रेस को अब तक 6 सीटें जीत चुकी हैं जबकि दो पर आगे चल रही है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें