Big NewsMussoorie NewsUttarakhand

बढ़ने लगी सर्दी, मसूरी में पाला, कोहरा, ठंडी हवा से लुढ़का पारा

राज्य में ठंड अब धीरे धीरे मैदानी इलाकों में भी अपना असर दिखाने लगी है। उधम सिंह नगर और देहरादून, हरिद्वार के इलाकों में सुबह शाम अब अच्छी खासी ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन के समय निकल रही खिली निखरी धूप के चलते लोगों को राहत भी मिल रही है। लेकिन इससे दिन औऱ रात के तापमान में खासा अंतर भी देखने को मिल रहा है और इससे लोगों के बीमार होने का खतरा भी बढ़ा है।

वहीं मसूरी में भी रात का तापमान तेजी के गिरा है। मसूरी में रात का तापमान दो डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कते आने लगीं हैं। पर्यटकों के लिए भी अब दिन ढलने के बाद मसूरी की सड़कों पर चहलकदमी करना मुश्किल हो रहा है।

दिन में अच्छी खासी धूप निकल रही है। ऐसे में पर्यटक मसूरी की सड़कों पर घूमते देखे जा रहें हैं। हालांकि दो दिनों से चल रही हवा के चलते धूप से हटते ही ठंड महसूस हो रही है। शाम ढलते ही कमरों में चले जा रहें हैं। माना जा रहा है कि पहाड़ों पर हो रहा हिमपात और हवाओं की दिशा में परिवर्तन के चलते एक दो दिन में ठंड और बढ़ेगी। दो दिनों से दोपहर के बाद से ही कोहरा छाने से भी मसूरी में लोगों को मुश्किल हो रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें