HighlightPauri Garhwal News

दुखद। सतपुली के पास कार खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत

accidentपौडी में एक दुखद हादसे में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत की खबर आ रही है। कार सवार एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा कुल्हाड़ बैंड पर हुआ।

बताया जा रहा है कि एक कार पौड़ी के तछवाड़ से कोटद्वार जा रही थी। इसी दौरान सतपुली के पास एनएच पर कुल्हाड़ बैंड पर ये कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायर हैं। वहीं कार में सवार एक किशोर और दो बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में एडमिट किया गया है।

हादसे में प्रीति (30), बेलमती देवी (75) की मौत हो गई। जबकि कार चला रहे 54 वर्षीय दलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार 21 साल के राम सिंह, अर्पित (8) और वामिका (7 माह) घायल हैं। सभी तच्छवाड़ के रहने वाले हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें