Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली के गोपेश्वर में हादसा, कार खाई में गिरी, दो की मौत

chamoli accident

चमोली के गोपेश्वर घिघराण मोटर मार्ग पर रविवार रात हुए हादसे में एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि बटलेश्वर रौली ग्वाड़ के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस गाड़ी में सवार पांच लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गोपेश्वर में एडमिट कराया गया है।

https://youtu.be/zlPsTgGc0x4

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें