Big NewsNational

श्रद्धा हत्याकांड में आफताब ने बताया, पहले कौन सा अंग काटा

shraddha aftabश्रद्धा वाकर मर्डर केस में एक और नया खुलासा हुआ है। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि आफताब ने श्रद्धा के शव को टुकड़ों में काटने के लिए चाइनीज चाकू (क्लीवर) का यूज किया था। दिल्ली पुलिस ने आफताब के किराए वाले फ्लैट से एक से अधिक धारदार हथियार बरामद किए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आफताब ने बताया कि गला घोंटने के बाद श्रद्धा की मौत हो गई। इसके बाद उसने पहले श्रद्धा के दोनों हाथ काटे। नार्को टेस्ट के दौरान आफताब ने पुलिस को ये भी जानकारी दी कि जिस चाइनीज चाकू का इस्तेमाल उसने श्रद्धा के शव को काटने के लिए किया था, उस हथियार को उसने कहां फेंका है। पुलिस अब आफताब की निशानदेही पर चाइनीज चाकू की तलाश कर रही है।

लिव इन पार्टनर के किए थे 35 टुकड़े

आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर का गला घोंट दिया था और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे, जिसे उसने कई दिनों तक शहर भर में फेंकने से पहले दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर 300 लीटर के फ्रिज में रखा।

जहां से हथियार खरीदा, उस दुकान की तलाश जारी

28 वर्षीय आरोपी का नार्को एनालिसिस टेस्ट गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी के एक अस्पताल में किया गया था। पुलिस अब उस दुकान का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जहां से आफताब ने वह हथियार खरीदा था, जिसका इस्तेमाल उसने श्रद्धा वाकर के शरीर के टुकड़े करने के लिए किया था।

इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हथियार 18 मई से पहले खरीदा गया था, जिस दिन आरोपी ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या की थी या नहीं।

आफताब अमीन पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। अदालत ने 26 नवंबर को उन्हें 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें