सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोगों को बस कोई चीज पसंद आनी चाहिए, फिर तो वायरल होते देर नहीं लगती।
ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तान की लड़की आयशा (Pakistani girl Ayesha viral dance) के डांस के साथ। लता मंगेशकर के गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ (Mera Dil Ye Pukare Pakistani Girl Dance) पर आयशा के मूव्स लोगों को खासा इम्प्रेस कर रहे हैं। इस गाने पर ढेरों रील्स भी बन चुकी हैं लेकिन अब इसी डांस का मिस्टर बीन वर्ज़न (Mr Bean version of Mera Dil Ye Pukare Aaja) देखकर यकीनन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
A Pakistani girl has left social media users mighty impressed with her dance moves. The girl, Ayesha, who hails from Lahore performed on Lata Mangeshkar’s Mera Dil Ye Pukarae song at a wedding function.#dance #pakistan #latamangeshkar #MeraDilYePukarae #wedding pic.twitter.com/FMhGOaDBxE
— PUNE NEWS (@punenews7) November 24, 2022
इस गाने के तमाम वर्ज़न के बाद अब आइकॉनिक कॉमिक कैरेक्टर मिस्टर बीन भी इस दौड़ में उतर आए हैं। वायरल ट्रेंड में लड़के और लड़कियों ने डांस करके रील बनाए होंगे लेकिन मिस्टर बीन की क्लिपिंग से इस गाने और स्टेप्स को जिस तरह मैच किया गया है, वो वाकई कमाल है।
वायरल हो रहे वीडियो में मिस्टर बीन के पुराने शो की क्लिपिंग को मेरा दिल ये पुकारे आजा… गाने के बीट्स पर एडिट किया गया है। पहले आयशा के डांस की क्लिप दिखाई गई है, जिसे मिस्टर बीन के फनी क्लिप से गाने के साथ सिंक किया गया है। जिस तरह से इसे स्टेप्स और एक्सप्रेशन के साथ एडिट किया गया है, वो ऐसा लग रहा है मानो परफेक्ट मैच है. आप भी इसे ज़रूर देखिए।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर frk.magazine नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
‘मेरा दिल ये पुकारे’ का मि. वर्जन आया सामने। इसके पहले पाकिस्तानी लड़की आएशा के इसी गाने पर किए गए डांस ने मचाई थी धूम। #meradilyepukareaaja pic.twitter.com/L5ifoQs5GW
— Khabar Uttarakhand (@KUttarakhand) November 28, 2022