Big NewsHighlight

उत्तराखंड के प्रो दाताराम पुरोहित को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

data ram purohitसाल 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। कुल 128 कलाकारों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों में उत्तराखंड के प्रो दाताराम पुरोहित का नाम भी शामिल है। प्रो दाताराम पुरोहित को लोक संगीत, नाट्य विद्या में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है।

मूल रूप से रुद्रप्रयाग के क्वीली कुरझण के रहने वाले प्रो दाताराम पुरोहित गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लोक संस्कृति व निष्पादन केंद्र के पूर्व निदेशक रहें हैं। डा. पुरोहित ने उत्तराखंड की लोक कला को नया आयाम दिया और नई पीढ़ी से परिचित कराया। खास तौर पर मुखौटा शैली रम्माण और पांडव नृत्य में चक्रव्यूह के प्रदर्शन को दिखाया। इसके साथ ही ढोल और ढोल वादन के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी खासा काम किया।

https://youtu.be/R507h4pLGcI

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें