Big NewsUttarakhand

प्रसून जोशी बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर

prasoon-joshiउत्तराखंड सरकार ने फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष व वरिष्ठ कवि लेखक गीतकार पदम प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्रसून जोशी के ब्रांड एंबेसडर बनने पर सीएम धामी ने उनको शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है “उत्तराखंड के गौरव, प्रख्यात कवि, गीतकार एवम् वर्तमान में फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, ‘पद्मश्री’ श्री प्रसून जोशी जी को हमारी सरकार ने आज आधिकारिक रूप से उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एंबेसडर नियुक्त किया है।’

बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार और फेमस क्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें