Haridwar NewsHighlight
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, ड्राइवर जिंदा जला

रुड़की में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में डंपर का परिचालक बुरी तरह झुलस गया है।
बताया जा रहा है कि रुड़की के माधोपर के पास एक डंपर मिट्टी लेकर पहुंचा। डंपर से मिट्टी उतारने के लिए चालक ने हाइड्रोलिक से डंपर का डाला उपर किया। इसी दौरान डाला ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डंपर जलकर पूरी तरह खराब हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक का नाम गयूर था और वो भगवानपुर के लालवाला का रहने वाला था। वहीं कंडक्टर का नाम तालिब निवासी माधोपुर है।