Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर। पूर्व विधायकों ने बनाया संगठन

uttrakhand vidhansabhaउत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर आ रही है। राज्य में पूर्व विधायकों ने एक बड़ा संगठन बना लिया है। इस संगठन के साथ बड़ी संख्या में पूर्व विधायकों के जुड़ने की खबर है।

खबरउत्तराखंड.कॉम को मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून में कई पूर्व विधायकों ने एक गुप्त बैठक की है। इस बैठक में लगभग 30 के करीब पूर्व विधायकों ने शिरकत की है। इस बैठक में हरक सिंह रावत के भी पहुंचने की खबर है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी इस ग्रुप से जुड़ चुके हैं। इस बैठक में पूर्व विधायकों ने एक संगठन बनाने पर सहमति बना ली है। इस संगठन से जुड़ने के लिए लगभग तीन दर्जन से अधिक विधायकों के जुड़ने की सहमति मिल चुकी है।

अब सवाल उठता है कि ये संगठन क्यों? तो बताया जा रहा है कि सरकारों के कामकाज पर नजर बनाए रखने के मकसद से ये संगठन अहम भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार मशीनरी पर दबाव बनाया जाएगा। अहम बात ये भी है कि इस संगठन का पब्लिक कनेक्ट होगा या नहीं इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस संगठन का अध्यक्ष लाखीराम जोशी को बनाया गया है। बताया जा रहा है कि दिसंबर में ये संगठन अपना ढांचा सार्वजनिक कर देगा। माना जा रहा है कि जनता के मुद्दों पर ये संगठन मुखर रहेगा।

आपको बता दें कि कुछ महीनों से इस तरह के संगठन को बनाने की बातें हवा में तैर रहीं थीं। हरीश रावत ने भी इस संबंध में बयान दिया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें