Big NewsEntertainmentNational

3 साल की उम्र में शुरू किया था करियर, तबस्सुम के टॉक शो में शामिल होने के लिए बेताब होते थे सेलेब्स

celebs used to be desperate to join Tabassum's talk show

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तबस्सुम के नाम से मशहूर और दूरदर्शन के शो फूल खिले है गुलशन गुलशन की होस्ट तबस्सुम अब इस दुनिया में नही रहीं। 78 साल की तबस्सुम का शुक्रवार 18 नवंबर की शाम कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।
इस दुखद घटना के बारे में एक्ट्रेस के बेटे होशांग ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजकर 40 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। मुंबई में 21 नवंबर को उनकी प्रार्थना सभा रखी गई है।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाली बेबी तबस्सुम का जन्म 1944 में हुआ था। उनके पिता का नाम आयोध्यानाथ सचदेव था, जो एक स्वतंत्रता सैनानी थे। उनकी मां का नाम असगरी बेगम था। वो भी स्वतंत्रता सैनानी थीं। साथ ही एक पत्रकार और लेखिका भी थीं। तबस्सुम के पिता ने उनकी मां के धर्म को ध्यान में रखते हुए उन्हें तबस्सुम नाम दिया था। वहीं उनकी मां ने उनके पिता के धर्म को ध्यान में रखते हुए उनका नाम किरण बाला रखा था।

1947 में फिल्म ‘नरगिस’ से बेबी तबस्सुम ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस बाद उन्हें मेरा सुहाग, मंझधार, बड़ी बहन, सरगम, छोटी भाभी और दीदार संग ढेरों फिल्मों में देखा गया। फिल्म ‘बैजु बावरा’ में उन्होंने मीना कुमारी के बचपन का रोल निभाया था। फिल्मों से कुछ सालों का ब्रेक लेने के बाद तबस्सुम ने वापसी की थी। अब वह बड़ी हो चुकी थीं। 1960 में उन्हें फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ में काम किया फिर धर्मपुत्र, फिर वही दिल लाया हूं, गंवार, बचपन, जॉनी मेरा नाम, गैम्ब्लर ‘चमली की शादी’ में अभिनय किया।

उन्होंने भारतीय टेलीविजन के पहले टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ को होस्ट किया था। ये शो 21 सालों तक (1972 से 1993 तक) चला। तबस्सुम ने इस शो पर ढेरों सेलेब्स के इंटरव्यू लिये थे। दर्शकों के बीच ये बेहद पॉपुलर हुआ और इसे खूब प्यार भी दिया गया।

1985 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर अपनी पहली फिल्म रिलीज की थी। इसका नाम ‘तुम पर हम कुर्बान’ था। इस फिल्म में उन्होंने जॉनी लीवर को पहली बार स्क्रीन पर बतौर कॉमेडियन पेश किया था। 2006 में उन्होंने टीवी पर वापसी की थी। उन्होंने सीरियल ‘प्यार के दो नाम‘ एक राधा, एक श्याम’ में काम किया था। इसके अलावा उन्हें 2009 में शो ‘लेडीज स्पेशल’ में जज का किरदार निभाया था।

Back to top button