Big NewsDehradun NewsUttarakhand

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरी कार, बच्चे सहित तीन घायल

accident

आज सुबह ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास बने पुल से एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

आज सुबह शनिवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास बने पुल से एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

वही इस हादसे के बारे में एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण के अनुसार शनिवार की सुबह गूलर के पास बने पुल से एक वैगनआर कार गहरी खाई में गिर गई है। इस पर एडिशनल एसआई सुरेश प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कर गहरी खाई से तीनों घायलों को बाहर निकाला और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार के लिए भिजवाया गया। घायलों होने वालों में अमित 32 वर्षीय पुत्र रोहतास, 33 वर्षीय अम्बिका पत्नी अमित, 3 वर्षीय दिव्यांश पुत्र अमित निवासी अमर कॉलोनी गोकुलपुरी, ईस्ट दिल्ली शामिल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें