Big NewsHaridwar NewsUttarakhand

नाबालिग छात्रा से शोषण के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग

minor girl student
हरिद्वार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर मनु शिवपुरी ने नाबालिग छात्रा का शोषण करने वाले आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की है। डॉक्टर शिवपुरी के मुताबिक बेटियों के साथ शोषण करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस मामले में देर शाम हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

डॉक्टर मनु शिवपुरी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पन्ना लाल भल्ला म्यु इंटर कॉलेज में कार्यरत एक शिक्षक ने विद्यालय की छात्राओं का शोषण किया था। अध्यापक पूर्व में भी ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था। जिस पर पहले भी विद्यालय प्रबंधन ने उसकी गलती को स्वीकार किया गया था। विद्यालय प्रबंधन तथा शिक्षा विभाग की तरफ से इस मामले को टाला जा रहा था। उनके मुताबिक राज्य के पुलिस महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को इस पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है।

अधिवक्ता पुनीत कंसल के साथ वह छात्राओं से जाकर मिली। शिवपुरी के मुताबिक शिक्षक को बचाने के लिए छात्राओं के फर्जी हस्ताक्षर कर एक पत्र प्रधानाचार्य को दिया गया था, जिसमें लिखा गया था कि छात्राएं अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती। उन्होंने आरोपी शिक्षक के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की।
वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेद्र सिंह कठैत के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें