Big NewsUttarakhand

सितारगंज हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख

cm dhami profile in meeting in actionसितारगंज के नयागांव भट्टे में हुए स्कूली बस हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने ट्वीट कर इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि, “नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।”

आपको बता दें कि सितारगंज के नयागांव में हुए हादसे में एक प्राइवेट बस पलट गई। इस बस में स्कूली छात्राएं सवार थीं जो बाल दिवस के मौके पर नानकमत्ता गुरुद्वारा दर्शन कर लौट रहीं थीं। इसी बीच नयागांव भट्टे के पास तेज रफ्तार बस पलट गई और इसमें सवार एक छात्रा और एक टीचर की मौत हो गई।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें