Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, यहां हुई बूंदाबांदी, ठंड बढ़ने के आसार

weather
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली है। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिससे मौसम और ठंडा हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना होने की जताई है। साथ ही 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना भी जताई है। मैदानी इलाकों मे मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज देहरादून में हल्की बूंदाबांदी के बीच धूप भी खिल रही है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 15 से लेकर 18 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। जबकि सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें