Big NewsUttarakhand

सीएम धामी से मिले फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उत्तराखंड को लेकर की ये खास बात

Film actor Nawazuddin Siddiqui met CM Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून में फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण है और यहां का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आजकल देहरादून आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून में मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण है और यहां का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान फिल्म अभिनेता हेमन्त पांडे एवं फिल्म जगत के अन्य कलाकार मौजूद थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें