Big NewsPoliticsUttarakhand

हिमाचल में दो तिहाई सीटों के साथ भाजपा की फिर से बन रही सरकार: भट्ट

mahendra bhatt
हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरीके से आश्वस्त दिखाई दे रही है। भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा द्वारा 19 सीटों पर प्रचार की जिम्मेवारी दी गई थी जिसमें सभी 19 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में आती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश में पुरजोर तरीके से चुनाव प्रचार किया। लिहाजा एक बार फिर भाजपा दो तिहाई सीटों के साथ हिमाचल में भी अपनी सरकार बनाएगी।

उत्तराखंड के देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि उत्तराखंड भाजपा द्वारा 19 सीटों पर प्रचार की जिम्मेवारी दी गई थी। जिसमें सभी 19 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में आती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश में पुरजोर तरीके से चुनाव प्रचार कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। लिहाजा एक बार फिर भाजपा दो तिहाई सीटों के साथ हिमाचल में भी अपनी सरकार बनाएगी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए कई अधिकारी एवं कर्मचारी भाजपा की सदस्यता ली इनमें विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेता भी शामिल हैं। अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बीजेपी का पटका पहनाकर सभी का संगठन में स्वागत किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें