Big NewsNational

स्टूडेंट से हुआ प्यार, शादी के लिए टीचर ने बदला जेंडर, सामने आईं तस्वीरें

जेंडर बदल कर की शादी rajasthan gender change marriageकहते हैं प्यार में सबकुछ जायज होता है। प्यार में लोग सारी हदें भी पार कर जाते हैं। एक उद्दाहरण राजस्थान में देखा गया है। जहां मीरा (Meera Kuntal) ने अपने प्यार के लिए खुद का जेंडर ही बदल डाला। मीरा ने अपना जेंडर चेंज करवा कर अब आरव बन चुकी है। मीरा कुंतल (आरव) को उनकी ही एक छात्रा से प्यार हो गया और अपने प्यार को हासिल करने के लिए उन्होंने खुद का जेंडर चेंज करवा लिया।

यह मामला राजस्थान के भरतपुर जिले में डीग तहसील के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगर मोती का है। जहां मीरा कुंतल शारीरिक शिक्षक का काम करती थी। मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी, लेकिन सर्जरी करवा कर अब आरव बन चुकी है। उनकी चाल-ढाल भी लड़कों जैसी ही है और लोग उन्हें अब आरव कहकर बुलाते हैं।

स्कूल की ही एक छात्रा कल्पना से मीरा को प्यार हो गया। कल्पना कबड्डी की होनहार खिलाड़ी है। 10वीं क्लास के दौरान मीरा कुंतल की छत्रछाया में उनसे पहली बार राज्य स्तर पर कबड्डी में अपना नाम बनाया था और अब वो प्रो-कबड्डी में खेलने दुबई भी जा रही हैं। दोनों में इसी बीच प्यार हुआ। आरव को लड़की की जगह लड़का होना ज्यादा अच्छा लगा। इसलिए उन्होनें सर्जरी करवा ली और लड़का बन गई। करीब दो सालों तक अस्पताल में उनकी सर्जरी चली। 25 दिसंबर 2021 को उनकी सर्जरी खत्म हुई। कल्पना और आरव दोनों ने शादी कर ली है। 4 नवंबर को दोनों ने धूम धाम से एक-दूसरे शादी रचा ली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें