Big NewsDehradun NewsUttarakhand

‘उत्तराखंड गौरव सम्मान‘ से कई हस्तियों को किया सम्मानित

Uttarakhand Gaurav Samman
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-2022 के ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान‘ के लिए 10 विभूतियों को सम्मानित किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत 10 हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। जबकि चार हस्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आज पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किए गए। वर्ष 2022 के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए एनएसए अजीत डोभाल, पूर्व सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत, जनकवि व गीतकार स्व. गिरीश तिवारी गिर्दा, बॉलीवुड गीतकार प्रसून जोशी, प्रसिद्ध कवि स्व. वीरेन डंगवाल को दिया गया। जबकि वर्ष 2021 के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी, पर्यावरणविद डा. अनिल जोशी, रस्किन बांड, बछेंद्रीपाल व लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को दिया गया है।

उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 गीतकार प्रसून जोशी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को दिया गया है। जबकि एनएसए अजीत डोभाल का पुरस्कार उनके बेटे शौर्य डोभाल ने लिया। स्वर्गीय पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत के भाई कमल रावत ने उनका पुरस्कार लिया।

जनरल विपिन रावत को भी मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 दिया गया है। उत्तराखंड के पूर्व रंगकर्मी और लोक गायक स्वर्गीय गिरीश चंद तिवारी उर्फ गिर्दा का पुरस्कार उनकी पत्नी हेमलता तिवारी ने ग्रहण किया। साहित्यकार स्वर्गीय वीरेन डंगवाल सम्मान पुरस्कार उनकी पत्नी ने ग्रहण किया है। रस्किन बॉन्ड को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया गया, उनके बेटे राकेश कुमार बॉन्ड ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं बछेंद्री पाल पुरस्कार उनके परिजनों ने पुरस्कार ग्रहण किया। पर्यावरणविद अनिल जोशी को भी इस सम्मान से से पुरस्कृत किया है।

बता दें कि उत्तराखंड का सबसे उत्कृष्ट थाना पुरस्कार नैनीताल जनपद के चोर गलियां थाना को दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें