Big NewsUttarakhand

डीएवी कॉलेज में धरने पर बैठे छात्रों की क्या है मांग, किसने दिया समर्थन

dharna
राजधानी देहरादून में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों का आंदोलन जारी है। मांग को लेकर छात्र धरने के साथ भूख हड़ताल भी कर रहे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने इन छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया है। रविवार की देर रात डीएवी पीजी कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के पास राजीव महर्षि पहुंचकर उनके आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की।

कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के मुताबिक सरकार को छात्र राजनीति को प्रोत्साहित करना चाहिए, इससे ही कॉलेज स्तर से उठकर अनेक लोकप्रिय नेता विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री के रूप में हमें मिले हैं। छात्र संघ के चुनावों से ही एक लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत छात्रों के प्रतिनिधि निर्वाचित होते हैं और वे छात्रों की समस्याओं के लिए विश्वविद्यालय स्तर तक अपनी बात रखकर छात्र समस्यायों का समाधान कराते हैं।

उन्होंने सरकार से चुनाव की मांग करते हुए कहा है कि छात्रहित में सरकार इसपर सकारात्मक फैसला लेना चाहिए। बता दें कि छात्रसंघ चुनावों की मांग कर रहे छात्र नेता डीएवी पीजी कॉलेज में दो नवम्बर से धरने दे रहे थे लेकिन 4 नवम्बर से उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि उनकी मांग को लेकर शासन या कॉलेज प्रशासन चुप्पी साधे बैठे हैं।

आंदोलन में शामिल दिवाकर दुबे, निवर्तमान छात्र संघ उपाध्यक्ष परितोष सिंह, युवा कांग्रेस नेता विकास नेगी, छात्र नेता अंकित बिष्ट, ऋषभ मल्होत्रा, आकिब अहमद, मनमोहन रावत, गोविंद रावत, राहुल जग्गी, अमन भटनागर, सुमित श्रीवास्तव एवं रितिक नौटियाल आदि शामिल हैं। छात्रों ने कांग्रेस मीडिया प्रभारी के समर्थन देने पर भी आभार जताया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें