HighlightNational

वीडियो। अमृतसर में सरेआम शिवसेना नेता ही हत्या, बैठे थे धरने पर

amrtisar shiv sena leader पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े एक शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय हत्या हुई उस समय वो एक प्रदर्शन में भाग ले रहे थे। इसी बीच भीड़ में किसी ने गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर कूड़ेदान में भगवान की मूर्तियां मिली थीं। इसके विरोध में शिवसेना प्रदर्शन कर रही थी। इसी प्रदर्शन में सुधीर सूरी नाम के वरिष्ठ शिवसेना नेता भी शामिल थे। इसी प्रदर्शन के दौरान किसी ने भीड़ में से गोली चला दी जो सूरी को लगी और वो मौके पर ही लड़खड़ा कर गिर पड़े। उनके साथ के लोगों ने उन्हे संभालने की कोशिश की और अस्पताल ले गए लेकिन उन्हे बचाया नहीं जा सका।

इसी बीच पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम संदीप सिंह बताया जा रहा है। वहीं इस हत्या के बाद अमृतसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में पुलिस ने एक गैंगस्टर को अरेस्ट किया था। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि सुधीर सूरी को मारने की कोशिश की जा रही है। उनकी रेकी भी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें