Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में गंगा किनारे झोपड़ी में चल रहा था कैसीनो, पुलिस भी रह गई हैरान

haridwar casino case

 

हरिद्वार में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यहां गंगा किनारे एक झोपड़ी में अवैध रूप से कैसीनो चलाने का भंडाफोड हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि ललतारौपुल के पास गंगा किनारे एक झोपड़ी में कुछ लोग कैसीनो चला रहें हैं। पुलिस ने इस सूचना पर छापा मारा। पुलिस जब झोपड़ी में पहुंची तो वहां कैसीनो की व्यवस्था मिली। पता चला कि फिल्मी स्टाइल में गोल चकरी पर पासे फेंक कर दांव लगाए जाते हैं और जुआ खेला जाता है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि न सिर्फ रुपए पैसे बल्कि कीमती सामान भी दांव पर लगाकर जुआ खेलने की सुविधा मिल रही थी।

वहीं छापे के बाद पुलिस ने झोपड़ी वाले कैसीना का सारा सामान जब्त कर लिया है। वहीं पकड़े गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े तीन लोगों में एक हरिद्वार का जबकि एक पंजाब और एक दिल्ली का रहने वाला है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें