Big NewsUttarakhand

पटेल जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता’ के लिए सीएम धामी ने लगाई दौड़

CM Dhami ran for 'national unity' on Patel Jayanti

लौहपुरुष सरकार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में प्रदेश व देश मनाया जा रहा है। जयंती पर आज उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा में जिला प्रशासन की ओर से मिनी स्टेडियम से एनएचपीसी के मैदान तक रन फॉर यूनिटी के आयोजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाकर एनएचपीसी तक पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने बच्चों को एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा स्टेडियम पहुंचकर बच्चों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। साथ ही उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय में नए भारत ने एकता दिखाई। इसका नतीजा ये रहा कि भारत में कोरोना के प्रकोप को समय से रोक पाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने कोरोना के लिए दो-दो वैक्सीन तैयार की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी जान गंवाने वालें शहीदों को याद किया जा रहा है। साल 2047 में भारत शताब्दी वर्ष मनायेगा, इसलिए आगामी 25 साल में सभी की भूमिका अहम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड को टीबी मुक्त और ड्रग्स मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के सामान नागरिक संहिता के मॉडल को अब गुजरात में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है।

सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन किए अर्पित

मुख्समंत्री ने आज एनएचपीसी गेस्ट हाउस पहुंचकर सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौक पर उन्होंने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल ने एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश में 562 से भी ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का अहम काम सरदार बल्लभ भाई पटेल ने ही किया था। यही कारण है कि उन्हें आजाद भारत के इतिहास में लौह पुरुष की संज्ञा दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसकी वजह से पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए नशा से मुक्ति के लिए सबको दृ़ढ़ संकल्प लेना होगा और अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए सबको अपना योगदान देने की अपील की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें