Dehradun NewsUttarakhand

गौ माता धन, धान्य एवं समृद्धि की संवाहक: राज्यपाल

Cow Mata is the carrier of wealth
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर राजभवन में गौमाता की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा है की हमारी संस्कृति में गाय का एक श्रेष्ठ स्थान है। राज्यपाल ने कहा की भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली माना गया है। गौ माता धन, धान्य एवं समृद्धि की संवाहक हैं। उन्होंने कहा की आज प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का भी दिन है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी का किया आह्वान
इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली और समस्त मनोकामनाएं को पूरा करने वाली कहा गया है। प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी उपस्थित थीं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें