Big NewsUttarakhand

आंगनबाड़ी वर्कर्स के खाते में पहुंचा अक्टूबर का मानदेय

रेखा आर्या REKHA ARYA NEWS

आंगनबाड़ी वर्कर को अक्तूबर माह का मानेदय मिल गया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को कुल 35 हजार आंगनबाड़ी वर्कर के लिए 23.48 करोड़ रुपए का मानदेय ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते में जमा किया।

देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रेखा आर्य ने पीएफएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से उक्त धनराशि जारी की। इस मौके पर उन्होंने सभी आंगनबाड़ी वर्कर से अपना मोबाइल नंबर, अपने बैंक अकाउंट से लिंक कराने की अपील की। ताकि उन्हें हर माह मानदेय मिलने की जानकारी बैंक से मिलती रहे। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी वर्कर को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्यौहार के मौके पर विभाग ने तत्परता से मानदेय जारी किया है, ताकि सभी के घर में त्यौहार की रौनक बनी रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाये देते हुए कहा की प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाये। इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं हमारी आंगनबाड़ी बहने जो विभाग की रीढ़ हैं उन्हें अपनी जरूरते पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी वर्कर की लगन और मेहनत का सम्मान देती है, इसलिए सरकार का हमेशा प्रयास रहता है कि आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय समय से जारी हो सके। इस अवसर पर विभागीय सचिव हरी चंद सेमवाल प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें